Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पिपरिया कलाकार द्वारा निर्मित लकड़ी की कलाकृति भेंट की

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद जिले के पिपरिया के प्रख्यात कारीगर द्वारा निर्मित उत्कृष्ट लकड़ी की कलाकृति अमित शाह को उपहार स्वरूप भेंट की। यह कलाकृति मध्यप्रदेश की समृद्ध पारंपरिक लकड़ी शिल्पकला का अनोखा उदाहरण है, जिसे स्थानीय कलाकारों ने महीनों की बारीक मेहनत से तैयार किया था।

MP News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अनोखे उपहार की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश की कला-परंपरा, कारीगरों के कौशल और मुख्यमंत्री के इस सौजन्य भाव की प्रशंसा की। शाह ने कहा कि पिपरिया की लकड़ी कला अपनी विशेषता और सुंदरता के लिए राष्ट्रीय पहचान रखती है।

MP News : इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में जारी विकास योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सहयोग और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई। हालांकि इसे पूरी तरह सौजन्य भेंट कहा गया है, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

MP News : पिपरिया की इस विशेष कलाकृति ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019