Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : खजुराहो में 2 दिन तक चलेंगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे छत्रसाल प्रतिमा और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मॉडल का अनावरण

MP News
X

MP News

MP News : खजुराहो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां आज से अगले दो दिनों तक उनकी अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

MP News : सीएम डॉ. यादव सबसे पहले महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के मॉडल और सागर-कबरई इकोनॉमिक कॉरिडोर के माइलस्टोन का औपचारिक अनावरण करेंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग आठ विभागों के मंत्रियों के साथ बैठकें करेंगे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।

MP News : सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। साथ ही आगामी बजट से पहले कई प्रमुख योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।

MP News : इसी दिन खजुराहो में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री सीधे लाभार्थी बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त ट्रांसफर करेंगे। यह पहली बार है जब मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक भोपाल और इंदौर के बाहर किसी अन्य शहर (खजुराहो) में आयोजित की जा रही है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ा संदेश जाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019