Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : गोदाम के ऑफिस में मिला कारोबारी का शव, सिर में गोली और पास में पड़ी थी पिस्टल, पुलिस जांच में जुटी

Asian News
MP News : गोदाम के ऑफिस में मिला कारोबारी का शव, सिर में गोली और पास में पड़ी थी पिस्टल, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News: Businessman’s body found in warehouse office; gunshot wound to the head and pistol lying nearby; police investigating.

MP News : ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक बैटरी कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। कारोबारी का शव उसके किराए के गोदाम के कार्यालय में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर में गोली लगी थी, जबकि उसके पास 32 बोर की अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। घटना के बाद पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।

MP News : मृतक की पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम गुप्ता बैटरी कारोबार से जुड़े थे और रोज की तरह काम के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

MP News : परिजन उनकी तलाश करते हुए मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर-6 में बने गोदाम पहुंचे। जब गोदाम के अंदर स्थित ऑफिस का दरवाजा खोला गया तो शिवम गुप्ता जमीन पर खून से लथपथ पड़े मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई थी।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल से अवैध पिस्टल और मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

MP News : प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से अवैध हथियार मिलने के कारण पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। पुलिस अब मृतक की कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और अंतिम बार संपर्क में रहे लोगों की जानकारी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक शिवम गुप्ता अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और लंबे समय से बैटरी कारोबार से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है।

MP News : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019