Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मध्य प्रदेश के बस स्टॉप हो रहे स्मार्ट, फैसिलिटी के साथ कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगे स्मार्ट बस स्टॉप

Asian News
MP News: मध्य प्रदेश के बस स्टॉप हो रहे स्मार्ट, फैसिलिटी के साथ कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगे स्मार्ट बस स्टॉप
X

मध्य प्रदेश के बस स्टॉप हो रहे स्मार्ट, फैसिलिटी के साथ कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगे स्मार्ट बस स्टॉप

MP News: भोपाल/इंदौर। समय के साथ जैसे बसों में फीचर्स बदलते जा रहे हैं और बसें स्मार्ट होती जा रही हैं वहीं वैसे ही अब विदेशों की तरह देश के कई शहरों में स्मार्ट बस स्टॉप बनना शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो देश की क्लीन सिटी इंदौर से इसकी शुरूआत हो चुकी है। ये स्मार्ट बस स्टॉप वाई-फाई, चार्जिंग प्वाइंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले के साथ सेफ्टी फीचर्स जैसी कई सुविधाओं से लैस हैं।

MP News: स्मार्ट बस स्टॉप क्यों जरूरी हैं?

जैसे-जैसे परिवहन की सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब ई-बस जीपीएस, सीसीटीवी जैसी कई स्मार्ट सुविधाओं से लैस है। ऐसे में अब आपको बस स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़े साथ ही यदि आप कुछ देर रुकते हैं तो यहां उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल कर अपने समय का उपयोग कर सकते हैं।

मसलन यदि बस लेट हो रही है और यदि आपको जल्दी पहुंचना है तो स्मार्ट बस स्टॉप पर बस की लोकेशन आपको इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले पर नजर आ जाएगी कि बस कितनी देर में पहुंचने वाली है। यदि आपका मोबाइल डिस्चार्ज हो रहा है तो आप उसे चार्ज कर सकते हैं।

आपको यहां बैठने की सुविधा होगी। ठंडा पानी मिलने जैसी कई सुरक्षित सुविधाओं से स्मार्ट बस स्टॉप लैस होंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको यहां बस का इंतजार करना निराशा जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगा। यात्रियों को कई लग्जरी सुविधाओं को देने के लिए ये बस स्टॉप तैयार किए जा रहे हैं।

MP News: स्मार्ट बस स्टॉप में मिलेंगी ये सुविधाएं

स्मार्ट बस स्टॉप एक आधुनिक बस स्टॉप हैं। इस बस स्टॉप में यात्रियों को बेहतर सुविधा और जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। ये स्टॉप आमतौर पर डिजिटल स्क्रीन, वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट और बस आने का टाइम टेबल जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

MP News: डिजिटल स्क्रीन

स्मार्ट बस स्टॉप में एक डिजिटल स्क्रीन लगी होगी। इसमें बस के आने और जाने की पूरी जानकारी मिलेगी। यदि ट्रैफिक के कारण बस समय से नहीं पहुंच रही है इसकी भी आपको जानकारी मिलेगी। बस किस स्टॉप पर कितने बजे पहुंचेगी और कितनी देर रुकेगी जैसी सभी जानकारियां मिलेंगी। स्मार्ट बस स्टॉप में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019