Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का खेल, 10 हजार लेते पकड़ा गया संकुल प्रभारी

Asian News
MP News: Bribery in the temple of education, complex in-charge caught taking 10 thousand rupees
X

MP News: Bribery in the temple of education, complex in-charge caught taking 10 thousand rupees

MP News : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में शिक्षा विभाग का एक अधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गया। शासकीय स्कूल के संकुल प्रभारी राजकुमार चेलानी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

MP News : जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल द्वारा छात्र को टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) नहीं देने की शिकायत की जांच के लिए संकुल प्रभारी राजकुमार चेलानी पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने स्कूल संचालक को कार्रवाई और उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने का डर दिखाया। इसके बाद मामले को दबाने और अनुकूल रिपोर्ट देने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई।

MP News : स्कूल संचालक रवि जायसवाल ने रिश्वत देने के बजाय लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी ने संयोगितागंज स्थित शासकीय स्कूल में रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

MP News : लोकायुक्त अधिकारियों ने जब नोटों पर लगे रासायनिक पाउडर का परीक्षण किया तो रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019