Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा

Asian News
MP News: Bribery case exposed in Rajpur Hospital, Lokayukta catches 3 government doctors red-handed
X

MP News: Bribery case exposed in Rajpur Hospital, Lokayukta catches 3 government doctors red-handed

MP News : बड़वानी। जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इंदौर लोकायुक्त टीम ने तीन सरकारी डॉक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई है।

MP News : जानकारी के मुताबिक एक निजी लैब संचालक ने शिकायत की थी कि सरकारी डॉक्टर मरीजों को लैब रेफर करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मामले की गुप्त जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

MP News : गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या सई और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों डॉक्टर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे।

MP News : पूरी कार्रवाई की अगुवाई DSP सुनील तालान ने की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को लोकायुक्त थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019