Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का नशे में हंगामा, वीडियो वायरल, पद से हटाए गए

Asian News
MP News: बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का नशे में हंगामा, वीडियो वायरल, पद से हटाए गए
X

MP News

MP News: भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह नशे में धुत, बिना चप्पलों के लड़खड़ाते हुए बस के टायर पर पेशाब करते और धमकी देते नजर आ रहे हैं। यह घटना दिल्ली के आईएसबीटी पर हुई, जहां फौजी ट्रेवल्स की बस भिण्ड के लिए रवाना होने वाली थी।

MP News: जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात विक्रांत ने नशे की हालत में बस में हंगामा किया, जिससे बस डेढ़ घंटे देरी से चली। यात्रियों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में विक्रांत कंडक्टर की सीट पर बैठकर एक यात्री को वीडियो डिलीट करने और माफी मांगने की धमकी देते दिख रहे हैं।

MP News: विक्रांत के पिता अवधेश सिंह कुशवाह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वायरल वीडियो के बाद विक्रांत को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 07 27 at 11.23.30 AM


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019