Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : जन्मदिन बना मातम, क्रिकेट की गेंद के पीछे कुएं में उतरे दो दोस्त, दोनों की डूबने से मौत

Asian News
MP News: Birthday turns into mourning, two friends descend into a well in pursuit of a cricket ball, both drown and die.
X

MP News: Birthday turns into mourning, two friends descend into a well in pursuit of a cricket ball, both drown and die.

MP News : देवास। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की जान चली गई। नेवरी क्षेत्र में गांव के बच्चे खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पास के कुएं में जा गिरी। 15 वर्षीय देवेंद्र सबसे पहले गेंद निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण वह डूबने लगा।

MP News : अपने दोस्त को बचाने के लिए 16 वर्षीय राजवीर भी तुरंत कुएं में कूद गया, लेकिन दोनों एक-दूसरे को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते गहराई में समा गए। घटना देख आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत हाटपीपल्या स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

MP News : मृतकों की पहचान देवेंद्र गोस्वामी और राजवीर नायक के रूप में हुई है। दोनों नेवरी क्षेत्र के रहने वाले थे। इस हादसे ने दर्द को और गहरा कर दिया, क्योंकि जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन देवेंद्र का जन्मदिन था। वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था।

MP News : बेटे की लाश देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार पुलिस अभिरक्षा में एक साथ किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019