Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मध्य प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बीएसएल समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम यादव

MP News: Uniform Civil Code may soon be implemented in Madhya Pradesh, government busy gathering suggestions
X

MP News: Uniform Civil Code may soon be implemented in Madhya Pradesh, government busy gathering suggestions

MP News: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल हुए। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर स्थापित करना है।

MP News: समिट में डॉ. यादव वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स जैसे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एण्ड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी के प्रतिनिधियों के साथ वन-ऑन-वन बैठकें करेंगे। वे राउंडटेबल चर्चा में हिस्सा लेते हुए उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। समिट में राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश संभावनाओं और टेक्सटाइल नीति पर उनका संबोधन होगा।

MP News: यह दो दिवसीय आयोजन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सेतु का काम करेगा। समिट वैश्विक सोर्सिंग और खरीद समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लाई चेन के हितधारकों को मंच प्रदान करेगी। इस दौरान बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 भी वितरित किए जाएंगे, जिसमें टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग में उत्कृष्टता हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह समिट मध्य प्रदेश को ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों के लिए वैश्विक सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019