Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मूंग-उड़द खरीदी में बड़ा घोटाला, वेयरहाउस में 1.63 करोड़ की गड़बड़ी, फर्जी किसानों के नाम पर ठगी

MP News
X

MP News

MP News : जबलपुर। मूंग और उड़द की सरकारी खरीदी में जबलपुर जिले के मजीठा स्थित एमएलटी वेयरहाउस में 1 करोड़ 63 लाख रुपये की गड़बड़ी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फर्जी किसानों के नाम पर की गई इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद संदिग्ध खरीदी का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

MP News : शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर दीपक सिन्हा को शिकायत मिली थी कि मजीठा के एमएलटी वेयरहाउस में फर्जी किसानों के नाम पर मूंग और उड़द की खरीदी दिखाकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। इस शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने तुरंत जांच के आदेश दिए। जांच दल ने वेयरहाउस में ऑनलाइन दर्ज उपार्जन रिकॉर्ड की तुलना भौतिक स्टॉक से की, जिसमें भारी अनियमितता सामने आई।

MP News : 1671 क्विंटल मूंग और 253 क्विंटल उड़द गायब

जांच में पाया गया कि वेयरहाउस में ऑनलाइन दर्ज खरीदी की तुलना में 1671 क्विंटल मूंग और 253 क्विंटल उड़द कम था। इस कमी ने फर्जी खरीदी और वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि की। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल भुगतान पर रोक लगा दी और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019