Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बीजेपी और बसपा को बड़ा झटका, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Congress
X

Congress

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी और बसपा के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन की।

MP News: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के 50 से अधिक कार्यकर्ता और बसपा के आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता इस समूह में शामिल थे। इन सभी का नेतृत्व कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने किया। बीजेपी और बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

MP News: पटवारी ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम ग्वालियर में कांग्रेस को और मजबूत करेगा। इस घटना को मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019