Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाली महिला गिरोह का भंडाफोड़...

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाली महिला गिरोह का भंडाफोड़...
X

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाली महिला गिरोह का भंडाफोड़…

मुजफ्फरनगर : UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला ठगों को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं विदेश से सोना-चांदी मंगवाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर रही थीं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ₹4,58,000 की धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 43 हजार रुपये नगद, बारकोड, दो बैंकों की पासबुक और 19 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान शाहीन और बस्सो, निवासी मेरठ के रूप में हुई है।

UP News: इस पूरे मामले का खुलासा एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में यह गिरोह सक्रिय था और भोले-भाले लोगों को विदेशी सामान दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019