Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : EOW की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव को 10 हजार रूपए का रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

MP News
X

MP News

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए मगरखेड़ा जनपद पंचायत के सचिव ओम गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नक्शा पास करने के लिए रिश्वत मांगने के मामले में की गई, जिसकी शिकायत फरियादी रोशन वर्मा ने EOW से की थी।

MP News : EOW के डीएसपी कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि रोशन वर्मा, जो मगरखेड़ा में मकान बनवा रहे हैं, ने जनपद पंचायत में नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि पंचायत सचिव ओम गुप्ता ने इसके लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये देने को कहा गया। वर्मा ने रिश्वत मांगने की शिकायत EOW से की और सबूत उपलब्ध कराए।

MP News : शिकायत के आधार पर EOW ने थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और मगरखेड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में ओम गुप्ता को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019