Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : वीवीआईपी विमान की सफल लैंडिंग के बाद मिला खिताब, बना राजा भोज पहला एयरपोर्ट...

MP News : वीवीआईपी विमान की सफल लैंडिंग के बाद मिला खिताब, बना राजा भोज पहला एयरपोर्ट...
X

MP News : वीवीआईपी विमान की सफल लैंडिंग के बाद मिला खिताब, बना राजा भोज पहला एयरपोर्ट…

भोपाल : MP News : भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जहां वीवीआईपी विमान की सफल लैंडिंग हुई है। वायु सेना के बोइंग-777-300 ईआर विमान की सफल लैंडिंग के बाद इस एयरपोर्ट को यह खिताब मिला।

MP News : बोइंग-777-300 ईआर विमान अपनी विशालकाय बनावट और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए जाना जाता है। 64.8 मीटर विंगस्पैन और 74 मीटर लंबे इस विमान में 396 यात्री सफर कर सकते हैं। यह विमान एक बार में 13,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने की क्षमता रखता है और 7,370 समुद्री तट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसमें लगे जीई-90 इंजन इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक बनाते हैं।

MP News : भोपाल में इतने बड़े विमान की यह पहली सफल लैंडिंग है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। इससे न केवल एयरपोर्ट की क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी यह एक अहम केंद्र बन सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019