Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : भोपाल में मेट्रो सेवा का शुभारंभ 20 दिसंबर को, इस दिन से शुरू होगा व्यावसायिक संचालन

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बाद, अब अधिकारिक राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा का शुभारंभ 20 दिसंबर को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

MP News : एमपी मेट्रो के एमडी एस. के. चैतन्य ने बताया कि 21 दिसंबर से मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू होगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। मेट्रो सेवा पहले दिन से ही किराए के साथ चालू होगी और कोई भी यात्री मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं ले पाएगा।

MP News : भोपाल मेट्रो में कुल 30.8 किलोमीटर का कॉरिडोर तैयार किया गया है, जिसमें ऑरेंज और ब्लू लाइन शामिल हैं। मेट्रो एम्स से सुभाष नगर तक चलेगी और इस मार्ग में कुल 8 स्टेशन होंगे। उल्लेखनीय है कि भोपाल मेट्रो का काम तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ ने शुरू किया था, लेकिन अब भाजपा सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से यह परियोजना पूरी हो गई है और भोपालवासियों को मेट्रो का तोहफा मिलने जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019