Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 2000 की रिश्वत लेते बीईओ गिरफ्तार, वेतन अनुमोदन के लिए मांगी थी घूस

MP News: BEO arrested for taking bribe of Rs 2000, had demanded bribe for salary approval
X

MP News: BEO arrested for taking bribe of Rs 2000, had demanded bribe for salary approval

MP News : खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त की टीम ने झिरन्या ब्लॉक के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर प्रभात परमार्थी को महज 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

MP News : शिकायतकर्ता सुभाष बर्डे ने बताया कि उनकी पत्नी, जो एक शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक हैं, का नवंबर 2025 का वेतन लंबित था। वेतन अनुमोदन के लिए आरोपी अधिकारी ने 2 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया।

MP News : जैसे ही प्रभात परमार्थी ने अपने ज्योति नगर स्थित घर पर रिश्वत की रकम ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019