Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : बरगी बांध क्रूज हादसा, आखिरी 2 शव मिले, 13 मौतों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

MP News: Bargi Dam cruise accident, last 2 bodies found, rescue operation ends with 13 deaths
X

MP News: Bargi Dam cruise accident, last 2 bodies found, rescue operation ends with 13 deaths

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार पूरा हो गया है। बरगी बांध में डूबे क्रूज से आखिरी दो शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस हादसे में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

MP News : आज सुबह से रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद 9 साल के मासूम मयूरन और एक अन्य व्यक्ति कामराज का शव बरामद किया गया। इन दोनों के मिलने के साथ ही सभी लापता लोगों का पता चल गया और ऑपरेशन समाप्त घोषित कर दिया गया।

MP News : हादसे में कुल 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जिनमें कई लोग खुद तैरकर बाहर निकले, जबकि अन्य को गोताखोरों और राहत टीमों ने बचाया। इससे पहले भी दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए थे, जिसने इस घटना को और अधिक दुखद बना दिया।

MP News : बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को बरगी डैम में घूमने गए सैलानियों का क्रूज अचानक तेज आंधी और हवाओं की चपेट में आ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण क्रूज डगमगाया और कुछ ही पलों में पानी में समा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

MP News : घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और प्रशासन की टीमों ने मिलकर बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब राज्य सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गठित समिति हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019