Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर गिरफ्तार, कियोस्क अनुमति के बदले मांगे थे पैसे

Asian News
MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर गिरफ्तार, कियोस्क अनुमति के बदले मांगे थे पैसे
X

MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर गिरफ्तार, कियोस्क अनुमति के बदले मांगे थे पैसे

MP News: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में CBI ने एक बैंक अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। बैंक अधिकारी कियोस्क अनुमति के बदले घूस मांग रहा था। यह कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर की गई।

MP News: जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने जिले में चार बैंकिंग कियोस्क संचालित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप है कि आवेदन की स्वीकृति और आवश्यक अनुमति जारी करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

MP News: सीबीआई ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते पकड़ा

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर दीपेंद्र सिंह ने सीबीआई की जबलपुर इकाई से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक एसके राठी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी सहायक प्रबंधक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के रूप में ली गई राशि भी बरामद कर ली गई।

MP News: ग्वालियर स्थित घर पर भी छापा

जांच में जुटी सीबीआई टीम ने आरोपी सहायक प्रबंधक के ग्वालियर स्थित निवास पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से ग्वालियर का निवासी है। सीबीआई अब मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019