Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बालाघाट पुलिस ने किया अंतर राज्य संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश...

MP News: बालाघाट पुलिस ने किया अंतर राज्य संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश...
X

MP News: बालाघाट पुलिस ने किया अंतर राज्य संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश…

MP News: पुलिस ने बताया कि संगठित पांच सदस्यीय चोर गिरोह दिनदहाड़े सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, चोरी करने सूने मकान की रेकी करने और माल खपाने के लिए सभी आपस में काम बांट रखे थे, दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात को बालाघाट जिले मे लगे अलग-अलग थाना क्षेत्र में अंजाम दिया है, जिसमें बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी,परसवाड़ा, लांजी और सीमावर्ती जिलों में भी कर गिरौह सक्रिय था, वही बालाघाट पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है.

MP News: पुलिस की पांच से अधिक टीमों ने मिलकर लगभग 200 से अधिक सीसी टीवी फुटेज खंगाले वहीं पुलिस द्वारा हाल ही में रिहा संबंधित करीब 100 अपराधियों से पूछताछ की गई, गिरोह का मुख्य सरगना दो महा पहले ही छिंदवाड़ा जेल से रिहा हुआ था, इस चोर गिरोह के सदस्यों पर पूर्व में महाराष्ट्र राज्य मे भी दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसे पुलिस द्वारा लगभग 75 लाख के जेवर एवं नगदी चुराई गई जिसमें शुरुआती दौर में लगभग 45 लाख कीमती जेवरात और सामान भी बरामद किये गए है. जिन्हे लालबर्रा क्षेत्र के बकोड़ा मे स्तिथ किराये के मकान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019