Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : “मुझे मार डालेंगे...” मैसेज के बाद जंगल में मिला शव, स्कूल बाबू की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

MP News
X

MP News : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरफरी में पदस्थ 31 वर्षीय बाबू गजेंद्र सिंह का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

MP News : जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह मूल रूप से सीधी जिले के अतरैला गांव के निवासी थे और वर्ष 2014 से हरफरी स्कूल में कार्यरत थे। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने अपनी मां के मोबाइल पर संदेश भेजा था- “मुझे लोग मार डालेंगे...”। इस संदेश के अगले ही दिन उनका शव सौ कोहंडल जंगल में पेड़ से लटका मिला।

MP News : सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

MP News : पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक स्थिति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019