Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई खुद को आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

MP News
X

MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शिवाजी पार्क कॉलोनी, पुलिस ऑफिसर्स मेस के पीछे रहने वाले 48 वर्षीय राजेंद्र शर्मा ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया।

MP News : स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद राजेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र पेशे से कारपेंटर था। बीते कुछ समय से उसकी पत्नी ज्योति बच्चों के साथ अलग रह रही थी और दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

MP News : बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक तनाव के चलते राजेंद्र ने यह कदम उठाया। घटना के बाद राजेंद्र के भाई ने पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, सीएसपी पल्लवी शुक्ला के अनुसार पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज करा चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019