Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कुचला, 2 की मौत, 3 घायल...

MP News
X

MP News

आगर मालवा: MP News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने श्रद्धा की यात्रा को मातम में बदल दिया। नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। उज्जैन की ओर लौटते वक्त दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हुई, जिससे सवार सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बेरहमी से रौंद डाला।

MP News: इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आगर और आमला के बीच हुआ, जहां श्रद्धालुओं की यात्रा अचानक काल में बदल गई।

MP News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जैसे ही हादसे की जानकारी पुलिस को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

MP News: पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। श्रद्धालुओं की इस दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019