Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सागर-बीना रेलवे ट्रैक पर हादसा, सीमेंट से लदा ट्रक फाटक तोड़कर ट्रैक पर फंसा

MP News
X

MP News

MP News : सागर। सागर-बीना रेलवे लाइन के जरुआखेड़ा फाटक पर सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। एक सीमेंट से भरा ट्रक रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पर घुस गया और दूसरी व तीसरी लाइन के बीच फंस गया। रेलकर्मियों की तत्परता के कारण समय रहते ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के कारण करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात ठप रहा।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों और एक क्रेन का उपयोग किया गया। ट्रक में लदे सीमेंट के बोरों को खाली करने के बाद ही इसे ट्रैक से हटाया जा सका। इस घटना के कारण दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ।

MP News : सुबह करीब 9 बजे ट्रक को ट्रैक से हटाने के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019