Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : कोल्ड ड्रिंक’ लूटने की मची होड़, घायल की मदद के बजाए बोतलें लूटकर भागे लोग

MP News: A race to loot cold drinks ensued; instead of helping the injured, people looted the bottles and fled.
X

MP News: A race to loot cold drinks ensued; instead of helping the injured, people looted the bottles and fled.

MP News : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे के बाद इंसानियत को शर्मसार करने वाला नजारा देखने को मिला। भोपाल–सागर बाईपास पर एक कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर मदद के बजाय लूटपाट शुरू हो गई।

MP News : घटना गिरधर कॉलोनी के पास हुई, जहां ट्रक पलटते ही कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में घायल चालक की मदद करने के बजाय वहां मौजूद लोग बोतलों को उठाकर अपने वाहनों में भरकर फरार होते नजर आए।

MP News : कुछ ही मिनटों में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग बोतलें लूटने में जुट गए। इस दौरान घायल चालक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकतर लोग उसे अनसुना कर अपनी गाड़ियों में सामान भरते रहे।

MP News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी मात्रा में माल लूट लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लूट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019