Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : घर में बारूद का ढेर, बनाए जा रहे थे पटाखे, धमाके से व्यापारी के बेटे की मौत

MP News: A pile of gunpowder was found in the house, firecrackers were being made, the explosion killed the businessmans son.
X

MP News: A pile of gunpowder was found in the house, firecrackers were being made, the explosion killed the businessman’s son.

MP News : टीकमगढ़। जिले के दिगौड़ा कस्बे में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण का खतरनाक खेल उस वक्त सामने आ गया, जब मेन मार्केट स्थित एक मकान में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में पटाखा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।

MP News : जानकारी के मुताबिक, दिगौड़ा बाजार में रहने वाले पटाखा व्यापारी प्रभू दयाल कायस्थ के मकान में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद मकान की तीसरी मंजिल पर आग तेजी से फैल गई, जिससे घर में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

MP News : हादसे में व्यापारी का छोटा बेटा बंटी उर्फ जितेंद्र और मजदूर रोशन गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बंटी की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही मनोहर सिंह मंडलोई समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध फैक्ट्री किस अनुमति के आधार पर संचालित की जा रही थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019