Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : केंद्र सरकार ने दी 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की अनुमति, 22 लाख टन अतिरिक्त उपार्जन

Asian News
MP News : मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : केंद्र सरकार ने दी 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की अनुमति, 22 लाख टन अतिरिक्त उपार्जन
X

MP News : मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : केंद्र सरकार ने दी 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की अनुमति, 22 लाख टन अतिरिक्त उपार्जन

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कुल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने की ऐतिहासिक अनुमति दे दी है। इसमें 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बड़ी सौगात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी।

MP News : CM मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित करने की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं शामिल है। उन्होंने इस फैसले को किसान कल्याण वर्ष की एक बड़ी सौगात बताया और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। CM ने कहा कि इससे प्रदेश के लाखों किसानों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।

MP News : रिकॉर्ड उत्पादन के बाद अतिरिक्त खरीद से किसानों को फायदा

इस साल मध्य प्रदेश में गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की अनुमति मिलने से किसानों को MSP पर अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। राज्य सरकार ने सभी जिलों में उपार्जन केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

MP News : मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। इस अतिरिक्त उपार्जन से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य भी मिल सकेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019