MP News
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में स्थित गौशाला में हाल ही में एक गाय ने प्यारी सी बछिया को जन्म दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और नवजात बछिया का नामकरण कर इसे ‘कमला’ नाम दिया। यह पहली बछिया है, जिसका जन्म मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में हुआ।
MP News : रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के पावन दिन पर मुख्यमंत्री ने बछिया ‘कमला’ को साक्षात लक्ष्मी का रूप मानकर उसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा और पशुधन संरक्षण के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
MP News : मुख्यमंत्री ने अपनी दिनचर्या के अनुसार सुबह गौशाला का दौरा किया, जहां उन्होंने सभी गायों को रोटी खिलाई और ‘कमला’ को तिलक लगाकर उसका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. यादव ने बछिया को गोद में लेकर दुलार किया और मुख्यमंत्री निवास के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिठाई बांटकर इस खुशी के मौके को साझा किया।
MP News : ‘कमला’ के आगमन ने गौशाला में एक नया उत्साह ला दिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गौशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए, ताकि गायों और उनके बछड़ों की देखभाल और अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।

