Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; 50 से ज्यादा यात्री थे सवार

MP News : बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; 50 से ज्यादा यात्री थे सवार
X

MP News : बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; 50 से ज्यादा यात्री थे सवार

MP News : शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इंदौर से गुना जिले के शडोरा जा रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

MP News : बस में अचानक लगी आग

बारातियों से भरी बस इंदौर से शडोरा जा रही थी। बीच रास्ते में बस से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते-ही-देखते पूरी बस में आग की लपटें उठने लगीं। यात्री घबराकर खिड़कियों से बाहर कूदने लगे। आग की सूचना मिलते ही शाजापुर और मक्सी से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

MP News : अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम मनीषा वास्कले और तहसीलदार सुनील पाटिल मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर ऋजु बाफना ने भी घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी बारातियों को दूसरी बस के जरिए नजदीकी ढाबे तक पहुंचाया।

MP News : हाईवे पर लगा लंबा जाम

इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से बस को हटाने के बाद यातायात सामान्य किया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद बस ड्राइवर और क्लीनर दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019