MP NEWS
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षैत्र में धर्म परिवर्तन का प्रचार कर रही तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने एक कारोबारी को ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। ईसाई धर्म अपनाने के एवज में 20 लाख रुपए देने की बात कही और बच्चे की पढ़ाई मिशनरी स्कूल में फ्री में कराने का लालच भी दिया। कारोबारी ने अपने साथियों की मदद से महिलाओं को आनंद नगर पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं के साथ दो युवक भी थे । जो वहां से भाग गए। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी महिलाएं नन हैं। उनमें से दो महिलाएं भोपाल व एक नर्मदापुरम की रहने वाली हैं। एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की थी। मौके पर तस्दीक कराने पर फरियादी के आरोपों की पुष्टि हुई। महिलाओं के पास से प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चे मिले हैं। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मेरी वस्तवाल,मेरी मसीहा व सुमन मसीहा हैं। दो अन्य आरोपी चंद्रभान और बद्री प्रसाद वहां से भागने में कामयाब हो गए
MP NEWS

