Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 58 बकरियों की मौत, तेज आंधी-बारिश ओर ओलावृष्टि का अलर्ट...

MP News
X

MP News

MP News : अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिसने तबाही मचा दी। दोपहर से शुरू हुई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बीच नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। बरगद के पेड़ के नीचे बैठी 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हो गईं। इस हादसे से बकरी पालकों को करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अशोकनगर सहित ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

MP News : बता दें कि 3 मई 2025 शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे डुंगासरा गांव के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे बकरियां बारिश से बचने के लिए बैठी थीं। अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में 58 बकरियां आ गईं और उनकी मौके पर मौत हो गई। कुछ बकरियां घायल भी हुईं, जिनका इलाज शुरू किया गया है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बकरी पालक मौके पर नहीं था, वरना जनहानि भी हो सकती थी। बकरी पालकों को अनुमानित 6 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019