Ladli-Behna-Yojana-
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना से ‘लाड़ली बहना योजना’ की 33वीं किस्त जारी कर दी। सिंगल क्लिक के जरिए करीब 1836 करोड़ रुपये की राशि सीधे 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
MP News : खंडवा दौरे पर सीएम ने दी सौगात
14 फरवरी को मुख्यमंत्री पंधाना पहुंचे, जहां आदिवासी परंपराओं के बीच उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक योजना के तहत लगभग 50 हजार करोड़ रुपये बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं।
MP News : विकास कार्यों की भी सौगात
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 252 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 352.41 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विजय शाह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
MP News : ‘बहनों के हाथ में पैसा, तो घर में खुशहाली’
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब माताओं और बहनों के हाथ में आर्थिक शक्ति आती है तो घर-परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी होती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं को निरंतर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।
MP News : सोशल मीडिया पर दी बधाई
33वीं किस्त जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं दीं और योजना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


