MP News : आवारा कुत्तों से बचने दौड़े हिरण, खुले कुएं में गिरकर 13 की मौत

MP News: 13 deer die after falling into an open well while fleeing from stray dogs.
MP News: 13 deer die after falling into an open well while fleeing from stray dogs.
MP News : शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में वन्यजीवों की सामूहिक मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। कालापीपल क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में एक बिना सुरक्षित मुंडेर वाले खेत के कुएं से 13 हिरण और एक आवारा कुत्ते के शव बरामद किए गए। घटना ने वन्यजीव संरक्षण और खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
MP News : जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रविवार को फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे थे। इस दौरान कुएं से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा तो बड़ी संख्या में हिरणों के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।
MP News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आवारा कुत्तों से बचने के लिए हिरणों का झुंड एक साथ भाग रहा था। इसी दौरान क्षतिग्रस्त और बिना मुंडेर वाले कुएं में एक-एक कर सभी हिरण गिर गए। उनका पीछा कर रहा एक आवारा कुत्ता भी कुएं में गिर गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, मृत वन्यजीवों में चार नर और नौ मादा हिरण शामिल हैं। शवों की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा एक-दो दिन पहले हुआ होगा।
MP News : नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सभी शवों का पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पोस्टमार्टम कराकर हिरणों और कुत्ते का मौके पर ही अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
MP News : गौरतलब है कि कालापीपल क्षेत्र हिरणों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है। करीब दो महीने पहले ही यहां से लगभग 800 हिरणों को अन्य वन अभयारण्यों में स्थानांतरित किया गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित कुओं को सुरक्षित बनाने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


