Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mp News : सोयाबीन का समर्थन मूल्य इतने हजार प्रति क्विंटल निर्धारित....

Mp News
X

Mp News

Mp News : भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है।

इस अनुक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए सोयाबीन का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4892 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रदेश के किसान सोयाबीन के मूल्य को लेकर काफी चिंतित थे। राज्य सरकार द्वारा सोयबीन के निर्धारित समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

Mp News

जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं वाणिज्य मंत्री का प्रदेश के अन्नदाताओं के तरफ से आभार व्यक्त करते हुए

कहा कि समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों की दशा और दिशा में परिवर्तन आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने

किसानों की मांग को देखते हुए समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी के संबंध में दर वृद्धि के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019