Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा...

Uma Verma
MP Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा...
X

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा…

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा, बची आठ सीटों पर 13 मई को मतदान

MP Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर प्रचार का शोर आज शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

MP Morena News : रिक्शा चालक की बेदम पिटाई….वीडियो वायरल

MP Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश की इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, धार सीट पर 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार में दोनों ही राजनीतिक दल के नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी है

मप्र में पिछले एक माह से चल रहा चुनाव प्रचार का शोरगुल आज शाम को थम जाएगा। इसके साथ ही अब बारी मतदाताओं की हैं। मप्र में चौथे चरण का चुनाव मालवा निमाड़ क्षेत्र में होना है यहां 13 मई को मतदान होगा। जिन 8 सीटों पर मतदान होना है

, उनमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा शामिल है। चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। इन आठ सीटों में इंदौर को छोड़कर बाकी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है।

MP Lok Sabha Election 2024

PM Kisan Samman Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त कब आयेगी खाते में जानें

इन सीटों के 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे। कांग्रेस को भरोसा है कि इस बार मतदाता उन पर विश्वास करंगे।

इन आठ सीटों में इंदौर को छोड़कर बाकी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। इन सीटों के 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे। इससे पहले दिग्गज नेताओं ने प्रचार-प्रसार के लिए खूब जोर लगाया।

इंदौर में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस के अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इंदौर में नोटा का बटन दबाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। रतलाम में 12, खंडवा में 11, उज्जैन में 9, देवास और मंदसौर में 8-8 और धार में सात प्रत्याशी मैदान में है। इस चुनाव में बीजेपी खेमा काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

13 मई को मतदान के बाद मप्र में चुनावी कवायद खत्म हो जाएगी और इंतजार 4 जून का रहेगा जब मतपेटियों से निकलने वाले जनादेश क्या कहता है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019