Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Honeytrap Case : जीजा को हनीट्रैप में फंसाने का मास्टरमाइंड निकला साला...ऐसे रची साजिश...वीडियो वायरल

Uma Verma
MP Honeytrap Case : जीजा को हनीट्रैप में फंसाने का मास्टरमाइंड निकला साला...ऐसे रची साजिश...वीडियो वायरल
X

MP Honeytrap Case : जीजा को हनीट्रैप में फंसाने का मास्टरमाइंड निकला साला…ऐसे रची साजिश…..

धार मध्यप्रदेश : MP Honeytrap Case : धार कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों हरदा के एक किसान कपिल जाट को धार में हनीट्रैप में फंसा कर बंधक बनाने और 12 लाख रुपये की डिमांड करने के मामले में पीड़ित को बंधक से छुड़वा कर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया हैं।

MP Honeytrap Case : पुलिस की जांच में सामने आया कि किसान को बचाने आया उसका साला राजेंद्र सिंह चौहान, इस कांड का असली मास्टरमाइंड था। साले राजेंद्र ने ही आरोपियों को कपिल के बारे में जानकारी दी थी और फिर मिलकर 12 लाख रुपये ऐंठने की योजना बनाई थी।

आपको बता दे कि किसान कपिल जाट को धार में हनीट्रैप में फंसा कर बंधक बना लिया गया था। आरोपियों ने कपिल के परिवार से 12 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की और कपिल को सुरक्षित मुक्त कर लिया।

कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद यह भी पाया कि कपिल की पत्नी ने पहले अपने भाई से मदद मांगी थी। राजेंद्र सिंह ने बहन को भरोसा दिलाया कि उसका जीजा सुरक्षित है, लेकिन वह खुद इस साजिश का हिस्सा बन गया।

महिला आरोपी कृति को राजेंद्र ने फेसबुक पर किसान की आईडी की जानकारी दी, जिससे पूरी साजिश को अंजाम दिया गया। शुरुआत में, पुलिस को यह लगा कि राजेंद्र सिर्फ एक गवाह है, लेकिन बाद में पता चला कि वही मास्टरमाइंड था।

इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक महिला आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019