Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP: मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा तिथि जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Asian News
MP: मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा तिथि जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
X

MP: मध्य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा तिथि जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

MP: भोपाल: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहने वाले कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए पुन: परीक्षा 1 से 6 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश के सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त निजी, अनुदान प्राप्त स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल होंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

MP: विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र RSKMP पोर्टल (www.rskmp.in) से डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल प्रमुख, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी छात्रों को 25 मई तक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पुन: परीक्षा से पहले स्कूल स्तर पर अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्र बेहतर तैयारी कर सकें। जिन विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट कार्य पूरा नहीं किया है या कम अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें दोबारा प्रोजेक्ट पूरा करने का अवसर मिलेगा।

MP: परीक्षा केंद्र जनशिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए जाएंगे। यदि किसी केंद्र पर 500 से अधिक छात्र होंगे, तो अनुमति लेकर अतिरिक्त केंद्र स्थापित किया जा सकेगा। प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग परीक्षा केंद्र पर ही की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पंखे और ओआरएस जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019