Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : शादी से मना किया तो पूर्व मंगेतर ने युवती पर चाकू से हमला कर ली जान, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime
X

MP Crime : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रिश्तों की आड़ में पनपती हिंसा का खौफनाक चेहरा सामने आया है। सगाई के बाद शादी से इनकार करना एक युवती को भारी पड़ गया। पूर्व मंगेतर ने गुस्से में आकर युवती पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई इलाके की है।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही युवती की आरोपी से सगाई हुई थी। बाद में आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही युवती काम के लिए घर से निकली, आरोपी ने रास्ते में उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

MP Crime : गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019