Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की कार-बाइक, पिस्टल और लाखों रूपए के जेवर बरामद

MP Crime
X

MP Crime : ग्वालियर। शहर की गोला का मंदिर और महाराजपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कार, बाइक, पिस्टल, जिंदा राउंड और करीब 14 लाख रुपये का सोना-चांदी का माल बरामद किया गया है। दोनों आरोपी मुरैना जिले के रहने वाले हैं और हाल ही में दो ज्वेलरी दुकानों में लूट और चोरी का प्रयास किया था।

MP Crime : बता दें कि 28 अक्टूबर को श्रीराम ज्वेलर्स में लूट की कोशिश की गई थी, जबकि उसी रात हरिगोविंद ज्वेलर्स (लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, महाराजपुरा) से चांदी-गहनों की चोरी हुई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक ग्रे रंग की अल्टो कार में लक्ष्मणगढ़ चौकी के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों भानु गुर्जर और सोनू गुर्जर निवासी टिकरी, रिठौरा कलां, मुरैना को पकड़ लिया।

MP Crime : तलाशी में 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गोला का मंदिर क्षेत्र में असफल लूट प्रयास और महाराजपुरा में चोरी की वारदात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर टेकरी के जंगल से चोरी गया माल 4 किलो चांदी और 10 ग्राम सोना, साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई।

MP Crime : बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 14 लाख बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया और अब यह जांच की जा रही है कि उन्होंने ग्वालियर और मुरैना में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019