Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : आधी रात को चोरों ने सुनार की दुकान लूटी, लाखों के गहने और कैश ले उड़े

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आधी रात को एक सुनार की दुकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर दी। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बाजार में स्थित सेठ विनोद कुमार सर्राफ की दुकान की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

MP Crime : सूत्रों के अनुसार, लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पहले दुकान के सामने निगरानी की। इसके बाद औजारों से शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर सीधे काउंटर और तिजोरी की ओर बढ़ते हैं। कुछ ही मिनटों में शोकेस में रखी सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन और चांदी के आभूषण बैग में भर लिए गए।

MP Crime : साथ ही गल्ले में रखा नकद कैश भी चोरों ने समेट लिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम के अनुसार, यह वारदात 5 से 10 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। बदमाशों की तेज़ी और आत्मविश्वास से लगता है कि उन्होंने पहले से दुकान की रेकी कर रखी थी। वारदात के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचते ही टूटा शटर और बिखरा सामान देखकर उन्हें सदमा लगा।

MP Crime : बाजार के व्यापारियों में डर का माहौल है और उन्होंने रात में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019