Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime
X

MP Crime : शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बरकछ गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार कोल ने अपनी ही मां सविता कोल 40 वर्ष को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

MP Crime : पुलिस के अनुसार, मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर राजकुमार ने बेहद बेरहमी से हमला जारी रखा, जब तक कि सविता की सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

MP Crime : स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था और वह अक्सर मां से विवाद करता था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतनी निर्ममता तक उतर जाएगा। ग्रामीणों ने घटना को रिश्तों की मर्यादा और मातृत्व के पवित्र बंधन पर करारा तमाचा करार दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण अभी अज्ञात है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019