Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime
X

MP Crime : ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सचिन श्रीवास है, जो ग्वालियर का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने प्रेम प्रसंग और शक के चलते महिला की बेरहमी से हत्या की थी।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन श्रीवास का मृतका सुनीता पाल से प्रेम संबंध था। सचिन सुनीता से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे शक था कि सुनीता के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध हैं। इसी शक और मानसिक तनाव में आकर आरोपी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

MP Crime : 29 दिसंबर की शाम आरोपी ने सुनीता पाल के साथ पहले एक ठेले पर बैठकर नशा किया। इसके बाद वह उसे भिंड रोड स्थित कटारे फार्म की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने के इरादे से सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। सिर कुचल दिए जाने के कारण शव की पहचान संभव नहीं हो पा रही थी।

MP Crime : घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने AI तकनीक की मदद से महिला का स्केच तैयार कराया, जिससे मृतका की पहचान सुनीता पाल, निवासी टीकमगढ़ के रूप में हुई। सुनीता ग्वालियर में मजदूरी का काम करती थी।

MP Crime : इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास देखा गया है और फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

MP Crime : पूछताछ में आरोपी सचिन श्रीवास ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह सुनीता से बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन खुद को धोखा खाया हुआ महसूस कर रहा था। इसी गुस्से और आक्रोश में उसने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019