Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : रेलवे स्टेशन पर साधु की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

MP Crime
X

MP Crime : विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार तड़के एक 45 वर्षीय अज्ञात साधु की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के सीने पर चाकू के चार से पांच गहरे घाव पाए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और रेलवे स्टेशन पर सनसनी मच गई।

MP Crime : घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि साधु की हत्या चाकू से हमला कर की गई। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्यारों का कोई सुराग मिला है।

MP Crime : पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। साथ ही, पुलिस स्थानीय लोगों और रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से साधु की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019