Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : डकैती गैंग का पर्दाफाश, 2 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख नकद बरामद

MP Crime
X

MP Crime : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी और छिंदवाड़ा जिलों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह से 8 लाख रुपये नकद, सोने के सिक्के और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, सबसे पहले छिंदवाड़ा जिले में एक महिला के साथ डकैती की वारदात सामने आई थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यही गिरोह कटनी जिले के रीठी, स्लीमनाबाद, कोतवाली और कुठला थाना क्षेत्रों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

MP Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कैलवारा बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद, सोनेनुमा सिक्के और चार हथियार जब्त किए गए।

MP Crime : कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019