Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूटे 3 लाख नकदी और जेवर, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime
X

MP Crime : खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात खजुराहो थाना क्षेत्र के पहरापुरवा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक घर में घुसकर सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांच नकाबपोश लुटेरों ने पीड़ित परिवार से 3 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए, साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, यह लूट शनिवार रात 1 से 2 बजे के बीच पहरापुरवा गांव में राम मिलन साहू और राजा देवी साहू के घर पर हुई। पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घर में घुसे और परिवार को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात पर भी हाथ साफ किया।

MP Crime : लूट के बाद बदमाश पीड़ित परिवार को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित राम मिलन साहू और राजा देवी साहू की शिकायत पर खजुराहो थाना पुलिस ने लूट और धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019