Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में सोमवार को कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। कोर्ट जा रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात दिनदहाड़े हुई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, संजय सक्सेना सुबह करैरा सिविल कोर्ट के लिए निकले थे। कोर्ट शहर से करीब 4-5 किलोमीटर दूर स्थित है और बीच का रास्ता सुनसान बताया जा रहा है। इसी सुनसान मार्ग पर किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। गोली लगने के कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने उन्हें घायल अवस्था में देखा।

MP Crime : स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या की शंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है।

MP Crime : पुलिस टेक्निकल एंगल पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और अलग-अलग टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसएएफ जवानों की तैनाती की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019