MP Crime : शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, 48 घंटे में खुला राज

MP Crime : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां शादी के महज 25 दिन बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
MP Crime : मामला सरई थाना क्षेत्र का है। 8 मार्च को रजनिया कटरा जंगल में अजय वैश्य का शव उसकी मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था। शुरुआत में यह मामला सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि अजय वैश्य की गला घोंटकर हत्या की गई थी और सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था। हत्या के बाद इसे हादसा दिखाने के लिए आरोपियों ने शव के ऊपर मोटरसाइकिल गिरा दी थी।
MP Crime : जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी उमा वैश्य से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उमा ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी को अजय वैश्य से हुई थी, लेकिन वह अपने पुराने प्रेमी अमर बहादुर के साथ रहना चाहती थी। इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
MP Crime : योजना के तहत 7 मार्च को उमा ने अपने पति अजय को मायके बुलाया और रास्ते की लोकेशन अपने प्रेमी को दे दी। इसके बाद अमर बहादुर ने अपने साथी चंद्रप्रताप के साथ सुनसान रास्ते में अजय को रोककर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपियों ने मेडिकल ग्लव्स का इस्तेमाल किया, ताकि कोई सबूत न छूटे।
MP Crime : पुलिस ने इस मामले में उमा वैश्य, अमर बहादुर और चंद्रप्रताप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस अंधी हत्या का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।


