Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक

Asian News
MP Crime
X

MP Crime : टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में युवक की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime : मामला टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले का है, जहां रामकिशोर रजक का शव घर के बिस्तर पर मिला था। सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान थे। जांच में पता चला कि उसकी पत्नी सीमा रजक का सुनील बुनकर नामक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, 13 और 14 फरवरी की दरम्यानी रात रामकिशोर घर लौटकर खाना खाकर सो गया।

MP Crime : इसी दौरान घर में पहले से छिपा प्रेमी और पत्नी ने मिलकर सोते समय उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। तब तक हमला जारी रखा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। सुबह पत्नी ने शोर मचाया कि उसके पति ने खुद सिर फोड़कर आत्महत्या कर ली।

MP Crime : सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला प्रथम दृष्टया ही संदिग्ध लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पत्नी ने साजिश का खुलासा कर दिया। उसने स्वीकार किया कि वह प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी और इसी कारण पति को रास्ते से हटाया गया। पुलिस ने सीमा रजक और उसके प्रेमी सुनील बुनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019