Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

MP Crime
X

MP Crime : इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। गली नंबर-3 में रहने वाले एकनाथ वाघ ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

MP Crime : बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एकनाथ वाघ ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी का शव घर के दूसरे हिस्से में संदिग्ध हालत में मिला।

MP Crime : घटना के समय घर में दोनों के बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन पिता ने उन्हें दूध लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था। जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा और मां का शव कमरे में पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

MP Crime : प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या के बाद आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019