Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : घर में मिली महिला गार्ड की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime
X

MP Crime : इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला गार्ड की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका गायत्री कुर्मी का शव उसके घर के कमरे में पाया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर टीसीएस कंपनी के इंचार्ज ने महिला के घर जाकर देखा।

MP Crime : जानकारी के अनुसार, गायत्री कुर्मी पति से अलग रहकर हाउसकीपिंग की नौकरी करती थी और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक टीसीएस में ड्यूटी करती थी। मृतिका ड्यूटी के कपड़े पहनकर घर में ही मौजूद थी और खाना बनाने का सामान भी पास में पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने गला घोंटकर हत्या करने की संभावना जताई है।

MP Crime : पुलिस प्रेम संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है और एक सहकर्मी से पूछताछ जारी है। रामसनेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019