Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : दंपति की गला रेतकर हत्या, खून से सने शवों से दहला क्षेत्र, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime
X

MP Crime : बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 2 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश हाके और उनकी पत्नी पुस्तकला हाके की उनके ही घर में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP Crime : पुलिस के मुताबिक, हत्या देर रात की बताई जा रही है। रमेश हाके सिंचाई विभाग की राजीव सागर परियोजना में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त थे। रोजाना की तरह सुबह जब वे टहलने नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो दोनों पति-पत्नी के शव खून से सने पड़े मिले। मृतक दंपति के दोनों बच्चे नागपुर में नौकरी करते हैं और घर पर अकेले रहते थे।

MP Crime : हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस लूटपाट या पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। घटना की सूचना पर कटंगी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

MP Crime : इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात के पीछे का राज उजागर कर दिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019